मंडप में बैठे दूल्हे ने कर दी दुल्हन के साथ ऐसी हरकत कि मंत्र पढ़ते हुए पंडित जी ने टोका, Video Viral
नई दिल्ली, जून 21: आज कल सोशल मीडिया का ऐसा दौर चल रहा है कि कब कौन सी चीज वीडियो बन कर वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। आपने इंटरनेट में शादी की कई सारी वीडियो देखी होगी, चाहे वो दुल्हन की डांस के साथ एंट्री हो या फिर शादी का फनी मूमेंट। ऐसी वीडियो का सोशल मीडिया पर अंबार लगा हुआ है। इसी बीच शादी के दौरान मंडप की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन फेरे लेने के लिए हवन के सामने बैठे हैं और पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे हैं। ऐसे में एक ऐसा वाकया होता है, जो आपको भी हंसने पर मजबूर कर देगा।

शादी के मंडप का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर शादी के फनी वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। इंटरनेट पर वरमाला के दौरान का या फिर फेरे के दौरान के बहुत से मजेदार वीडियोज देखने को मिलते हैं। ऐसे वीडियोज को लोग भी काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें शादी के मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन से पंडित जी मंत्रों के बीच कुछ ऐसा बोल देते है कि जिसे सुनकर शादी देख रहे लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते और जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं।

दुल्हन के कंधे पर दूल्हे ने रखा हाथ
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं और वहां पीछे बहुत से लोग-रिश्तेदार भी मौजूद है। ऐसे में शादी करा रहे पंडित जी मंत्रों का उच्चारण कर रहे हैं, तभी दुल्हन के कंधे पर दूल्हा हाथ रख देता है। बस फिर यह बात पंडित जी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और मंत्र पढ़ते हुए दूल्हे को टोक दिया, जैसे ही यह बात वहां बैठे लोगों ने सुवी सभी लोग हंसते हुए लोटपोट हो गए।

आप जरा हाथ हटाइए..
दरअसल हुआ यूं कि मंत्री शादी के लिए मंत्र पढ़ने और उसको बताने में लगे हुए थे। इस दौरान दूल्हे ने अचानक दुल्हन के कंधे पर हाथ रख दिया। पंडित ने जैसे ही यह देखा तो मंत्र पढ़ने के दौरान बीच में दुल्हे से हाथ हटाने की कह दी। वायरल वीडियो में सामने आई दुल्हन का नाम पल्लवी है। पंडित जी बोलने लगे कि बेटा पल्लवी..इतने में ही दूल्हे ने कंधे पर हाथ रख दिया फिर बीच में मंत्र रोकते हुए उन्होंने कहा कि आप हाथ हटाइए..

पंडित जी की हो रही तारीफ
मंडप के दौरान का दूल्हा-दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को खबर लिखने तक 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही वीडियो पर यूजर मजेदार कमेंट भी कर रहे है। कोई पंडित जी की तारीफ कर रहा है तो कोई इसे रंग में भंग बता रहा है। यहां तक की एक यूजर ने तो इस हरकत पर कपल की खिंचाई तक कर दी।












Click it and Unblock the Notifications