मध्यप्रदेश: 36 इंच के दूल्हे को मिल गई अपने साइज की दुल्हन, शादी हुई तो झूमकर नाचे बाराती
नई दिल्ली। कहते हैं जोड़ियां आसमान में बनती हैं और एक दिन आपको अपने जैसा कोई मिल जाता है तो उसके साथ शादी के बंधन में बंध जाने में देरी नहीं करनी चाहिए। ऐसा ही कुछ हुआ मध्यप्रदेश के निमाड़ के पुनासा में। यहां 36 इंच के धनेश राजवैध को उनकी हाइट की दुल्हन मिल ही गई। उनके परिवार के अनुसार वे बीते 10 सालों से योग्य दुल्हन की तलाश कर रहे थे। ये इंतजार पूरा हुआ दुल्हन मिली तो सारा परिवार बारात में झूमकर नाचा।

यहां काम करते हैं धनेश और उनकी पत्नी
36 साल और 36 इंच के धनेश राजवैध पुनासा जनपद में 10 सालों तक सचिव रहे। इसके बाद अपने कामकाज और अच्छे व्यवहार के चलते उन्हें जनपद पुनासा में कांट्रैक्ट पर सीएम हेल्पलाइन और सीएम जनसुनवाई में नौकरी मिल गई थी। वहीं उनकी पत्नी चेतना शर्मा ने भी काफी पढाई लिखाई की है और वे बड़वानी जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन में काम करती है।

हुआ कुछ ऐसा कि रब ने बना दी जोड़ी
दोनों की ये शादी बड़े ही योग से हुई है। दरअसल बड़वानी जिले के मडवाणा का रहने वाला एक व्यक्ति पुनासा में अपने दोस्त मंशाराम कुशवाह से मिलने पहुंचा तो वहां उसकी मुलाकात धनेश से भी हुई। धनेश से मिलने के बाद उसने उन्हें उनकी हाइट की महिला का पता दिया। दोनों के घरवालों में मुलाकात हुई और चट मंगनी पट ब्याह हो गया। धनेश की बारात में भारी संख्या में लोग पहुंचे।

दुल्हन मिली तो धनेश की खुशी का ठिकाना नहीं
धनेश अपने जैसी दुल्हन पाकर काफी खुश हैं और वे अपनी बारात में जमकर नाचे भी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई भी काम असंभव नहीं होता। कोशिश करने के सब होता है जैसे उन्हें दुल्हन मिल गई।
यह भी पढ़ें- शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने की ऐसी हरकत, दूल्हे के पैरों तले खिसक गई जमीन












Click it and Unblock the Notifications