J&K : पुंछ इलाके में अमरनाथ यात्रियों पर ग्रेनेड से हमले में 10 घायल, 6 की हालत गंभीर
जम्मू-कश्मीर : इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जम्मू-कश्मीर से, जहां के पुंछ ज़िले में जोरदार ग्रेनेड धमाके की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस हमले में तकरीबन 10 लोग घायल हुए हैं। केंद्रीय मंत्री बोले, PoK में अपने भाईयों के साथ खड़े होना हमारी नैतिक जिम्मेदारी
अमरनाथ यात्रियों पर हमला
बताया जा रहा है कि यह हमला अमरनाथ यात्रियों पर किया गया है। इसके बाद पूर जम्मू में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुंछ के दशनामी अखाड़े के गेट पर आतंकियों ने कुछ ग्रेनेड फेंके। कश्मीर में हथियार और आतंक सप्लाई करता है पाकिस्तान: सुषमा स्वराज
इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन दोनों लोगों को जम्मू के अस्पताल ले जाया गया है। आपको बता दें कि पुंछ जिला जम्मू के उत्तर में है और इसकी बाउंड्री पीओके यानी पाकिस्तान अधिग्रहित कश्मीर से छूती हुई है। यह धमाका भारतीय फौजियों द्वारा आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के महीने भर बाद हुआ है। इसके बाद से ही घाटी में आएदिन बुरहान के समर्थन में आवाज़ें उठती रही हैं। पुंछ कश्मीर के बारामुला, बुड़गम और कुलगम जिलों से सटा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications