कश्मीर: बारामुला में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, 6 नागरिक घायल

नई दिल्ली: कश्मीर घाटी में सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है। जिस वजह से आतंकी बौखलाए हुए हैं। साथ ही अब आमने-सामने की लड़ाई की बजाए छिप कर वार कर रहे हैं। सोमवार को कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड हमला किया। जिसमें 6 लोग जख्मी हो गए। घायलों में सेना का कोई भी जवान शामिल नहीं है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Baramulla मेंसेना की गाड़ी पर Grenade Attack, 6 नागरिक घायल | वनइंडिया हिंदी
    army

    जानकारी के मुताबिक बारामुला में सेना का एक वाहन जा रहा था। तभी इलाके में घात लगाए बैठे आतंकियों ने उस पर ग्रेनेड फेंका, लेकिन निशाना चूक गया। इस दौरान ग्रेनेड सड़क पर ही फट गया, जिसमें 6 नागरिक घायल हो गए। घटना के बाद से इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही अन्य नाका पार्टियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

    हाल ही में हुआ था बड़ा हमला
    आपको बता दें कि 17 अगस्त को भी बारामुला में इसी तरह का हमला आतंकियों ने किया था। उस दौरान दो आतंकियों ने बारामुला जिले के क्रेइरी इलाके में सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की नाका पार्टी पर हमला किया था। जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत तीन जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद सेना ने इस हमले का बदला लेते हुए 6 घंटे के अदंर दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। जिसमें लश्कर का टॉप कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर भी शामिल था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+