अनंतनाग के बिजबेहरा में ग्रेनेड अटैक, छह घायल, आतंकियों की तलाश के लिए ऑपरेशन शुरू
। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ग्रेनेड अटैक की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस अटैक में कम से कम छह नागरिक घायल हैं। सेना और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को रमजान माह के मद्देनजर सीजफायर के आदेश दिए गए थे।
अनंतनाग। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में ग्रेनेड अटैक की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस अटैक में कम से कम छह नागरिक घायल हैं। सेना और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को रमजान माह के मद्देनजर सीजफायर के आदेश दिए गए थे। सुरक्षाबलों को निर्देश थे कि रमजान के दौरान कोई भी ऑपरेशन लॉन्च नहीं किया जाएगा।

आतंकियों ने यह ग्रेनेड अटैक बिजबेहरा के गौरीवान चौक पर तैनात सुरक्षाबलों पर किया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में हुए इस हमले में अब तक छह लोगों के घायल होने की सूचना है। एक पुलिस अधिकारी की ओर से बताया गया है कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश जारी है। फिलहाल इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications