महाराष्ट्र का गांव हुआ सच में स्मार्ट क्योंकि यहां के स्कूल में है सैनिटरी पैड ATM

नासिक। देश के कई गावों को स्मार्ट गांव बनाने की कोशिश हो रही है लेकिन इन सब में सबसे पहले बाजी मारी ली है नासिक के मालेगांव ने, जो देश का पहला ऐसा गांव बन गया है जहां सैनिटरी नैपकिन की वेंडिंग मशीन लगाई गई है।

यह मशीन लड़कियों के एक स्कूल के वॉश रूम में लगाई है जिसकी वजह से अब स्कूली छात्राओं को सेनिटरी नैपकिन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और ना ही इसके अभाव में लोगों के सामने शर्मिंदा होना होगा।

महाराराष्ट्र के मालेगांव को लोग स्मार्ट विलेज कहते हैं क्योंकि यह गांव वाई-फाई से लैस है, इस बारे में बात करते हुए मालेगांव के सरपंच तुकाराम सांगले ने मीडिया को बताया कि हमने नैपकिन की वेंडिंग मशीन एक स्कूल में और एक आंगनवाड़ी में लगाई है जहां 9 रूपये में एक पैड मिलेगा।

हमने 500 कार्ड बांटे हैं। इसे एटीएम कार्ड की तरह स्वाइप किया जा सकेगा। सभी को अलग-अलग कोड दिए गए हैं। कार्ड के खत्म होने पर उसके तुंरत रिचार्ज होने की व्यवस्था की गई है जिससे लड़कियों को जरा भी परेशानी ना हों।

हमने ऐसा कदम लड़कियों और महिलाओं के स्वास्थ्य के मद्देनजर उठाया है क्योंकि पीरियड के दौरान लड़कियां और महिलाएं शारीरिक और मानसिक परेशानी झेलती हैं, इसकी वजह से लड़कियां स्कूल नहीं आती है लेकिन मशीन की व्यवस्था होने के कारण अब मुश्किल दिनों में भी लड़कियां स्कूल आयेंगी ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+