हमारी गीता को देखने वाला पाकिस्तानी फरिश्ता
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) गीता उस लड़की का नाम है, जो पाकिस्तान के कराची शहर के मीठादार मोहल्ले में रहती है। मीठादार के इस घर के आसपास आजकल बहुत गहमागहमी रहती है क्योंकि यह घर 80 वर्षीय "अब्दुल सत्तार एदही" का है जिन्हें उनके सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है।
देती है साथ
अगर पाकिस्तान में अब्दुल सत्तार को उनके कामों के लिए गॉड फादर ऑफ चैरिटी सर्विर्सेज कहा जाता है तो बिलकिस को गॉडमदर कहा जाता है। दोनों पति-पत्नी इस्लाम धर्म के कट्टर अनुयायी है। वर्ष 1970 में हज के लिए मक्का वह सड़क की यात्रा करके पहुंचे थे।
घर में मंदिर
उनके घर की तीसरी मंजिल पर 13 वर्षों से एक मंदिर बना हुआ है और यह अब मीठादार, कराची, पाकिस्तान में कौतुहल का विषय है क्योंकि एक मुसलमान वो भी पाकिस्तानी के घर में 13 वर्षों से एक मंदिर है जहाँ प्रतिदिन पूजा होती है और उस मंदिर में घर का कोई भी सदस्य जूते चप्पल उतारकर ही जाता है।
भटक गई थी गीता
भारतीय लड़की गलती से भटक कर भारत से पाकिस्तान की सीमा पार करके 13 वर्ष पहले लाहौर पहुँच गई और पाकिस्तान के पंजाब रेंजर्स ने उसे 13 वर्ष पहले अब्दुल सत्तार ऐदही के ऐदही फाऊंडेशन, लाहौर के हवाले इस हिन्दुस्तानी बच्ची को कर दिया जिसे बाद में कराची के एक आश्रय गृह में भेज दिया गया।
बोलने सुनने से मजबूर यह बच्ची अपनी पहचान बताने में असहाय थी परन्तु कुछ दिनों बाद मोबाइल पर भारत का नक्शा देखते ही रो पड़ी, तब पता चला कि यह भारत की एक हिन्दू धर्म की लड़की है, उसे वहाँ मुसलमान नहीं बनाया गया बल्कि एक पाकिस्तानी "बिलकिस एदी" ने इस लड़की का नाम "गीता" रखा।
वह उस गीता के बहुत करीब हो गई हैं और वर्षों पहले अपने घर ले आईं अपने घर के तीसरे मंजिल पर गीता के लिए मंदिर बनवाया जिसमें हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें लगी हैं और गीता पाकिस्तानी सनातन धर्म के कुछ लोगों के साथ प्रतिदिन 13 वर्षों से पूजा करती है।
पूर्व मंत्री और पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने तीन साल पहले अपने भारत दौरे के समय गीता का मुद्दा उठाया था परन्तु गीता चर्चा में अब है जब " बजरंगी भाईजान " सुपरहिट हो जाती तब पता चलता है कि इस फिल्म की मुन्नी उर्फ शाहिदा पाकिस्तान में "गीता" नाम से भी है।
23 वर्ष की गीता के विवाह के लिए चिंतित अब्दुल सत्तार एदही और बिलकिस एदही ने जब पाकिस्तान में सनातन धर्म के लोगों से अच्छे लड़के की तलाश करने को कहा तो गीता ने पाकिस्तान में विवाह करने से इंकार कर दिया और वापस भारत जाकर ही विवाह करने की बात इशारे में कही जिसका सम्मान एदही परिवार ने किया।
अब अभिनेता सलमान खान इस गीता को भारत लाने के लिए प्रयासरत और सरकार से सम्पर्क में हैं तो मजेदार तथ्य देखिए कि भारत में गीता पर दावा करने वाले 4 दम्पत्ति सामने आ गये कि गीता उनकी बेटी है।













Click it and Unblock the Notifications