सहवाग-गंभीर के बाद कोहली भी जेटली के समर्थन में, किया Tweet

नई दिल्ली। जहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सदस्य चिल्ला-चिल्ला कर देश के वित्तमंत्री अरूण जेटली को भ्रष्ट कहकर उनका इस्तीफा मांग रहे हैं वहीं रविवार को देश के दिग्गज प्लेयर्स जैसे वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर,ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने जेटली को पाक-साफ बताकर उनका समर्थन किया है।

इसी क्रम में आज टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान और स्टार प्लेयर विराट कोहली ने भी जेटली के समर्थन में ट्वीट किया है और कहा है कि जेटली उन लोगों में से हैं जिन्होंने हमेशा हमारे खेल के सुधारने के लिए प्रयत्न किया है। जेटली ने हमेशा से ही खेल और खिलाड़ियों के लिए काम किया है।

गौरतलब है कि 13 साल DDCA के प्रेसिडेंट रहे अरूण जेटली पर दिल्ली की सरकार ने घोटालों के काफी संगीन आरोप लगाये हैं। जिसके लिए आज जेटली केजरीवाल और आप के सदस्यों पर मानहानि का केस भी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+