हरियाणा: दंपति को नहीं था बेटा, दादी ने बेटी का गुप्तांग जलाया
चंडीगढ़। एक ओर देश टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों पर गर्व कर रहा है और संदेश दे रहा है कि गर्भ में लड़कियां नहीं मारी जानी चाहिए, वो भी नाम रोशन कर रही हैं। उसी समय में हरियाणा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
बता दें कि हरियाणा पहले ही बड़े स्तर पर भ्रूण हत्याओं के लिए कुख्यात है, अब उस पर एक और दाग लग गया। राज्य के सिरसा जिले में एक बच्ची का गुप्तांग उसकी ही दादी ने जला दिया। इसी वजह यह थी कि वो अपने मां-पिता की तीसरी बेटी थी। दंपति को कोई बेटा नहीं था, इसी गुस्से में दादी ने बच्ची का गुप्तांग जला दिया।

आरोपी दादी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिरसा स्थित डिंग में घटित इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाने के एसएचओ ने जानकारी दी कि जांच में यह बात सामने आई है कि इससे पहले दादी 4 वर्षीय बच्ची को जान से मारने की कोशिश भी कर चुकी है। इतना ही वो अपनी बहू को बेटा ना होने पर ताने देती थी। वही अपनी बेटी और अन्य बहुओं पर गर्व करती थी क्योंकि उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। बताया गया कि पीड़ित 4 वर्षीय बच्ची की 2 अन्य बहनें क्रमशः 5 और 6 वर्ष की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 9 जुलाई की है जब दादी ने बच्ची का गुप्तांग चिमटे से जला दिया। आरोपी दादी ने जब इस घटना को अंजाम दिया तो उस वक्त घर में कोई नहीं था। इससे पहले बेटे को जन्म देने पर दादी और पीड़ित बच्ची के पापा में बहस भी हुई थी। यह मामला तब सामने आया जब डॉक्टर ने इस घटना की जानकारी CWC को दी। इसके बाद पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications