9 साल की मासूम के दिल में छेद, ऑपरेशन से एक दिन पहले दादा ने की छेड़खानी
मुंबई। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में रिश्तों को तारतार करने वाला एक मामला सामने आया है। 9 साल की बच्ची का अस्पताल में उत्पीड़न किया गया। आप जानकर सन्न रह जाएंगे कि उत्पीड़न किसी और ने नहीं बल्कि बच्ची के दादा ने ही किया वो भी उस वक्त जब बच्ची को हर्ट सर्जरी के लिए साउथ मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी ने बच्ची को अस्पताल लाने के उक दिन पहले ही उसके साथ ये हरकत की। पुलिस ने इस संबंध में पॉक्सो एक्ट मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्ची स्कूल में होने वाले तमाम जागरूकता प्रोग्राम के जरिए गुड टच और बैड टच का अंतर समझती है। पुलिस ने बताया कि बच्ची ने ड्यूटी पर मौजूद एक नर्स को इस बात की जानकारी दी। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। नर्स ने बताया कि बच्ची की मां की मौत हो चुकी है और वो हिंगोली स्थित अनाथालय में रहती है। हर्ट सर्जरी के लिए बच्ची को यहां एक एनजीओ के तहत लाया गया था। दरअसल, कुछ समय पहले हुई जांच में डॉक्टरों ने पाया कि बच्ची के दिल में छेद है, जिसके बाद उसे सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़ें- 'लव जिहाद' और पुलिस की अश्लीलता, जानिए क्या है मेरठ के उस वायरल VIDEO का सच
पुलिस ने बताया कि ये घटना 22 सितंबर की है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची के साथ उसके दादा भी अस्पताल में आए और उन्होंने वहीं रुकने की बात कही। लड़की ने बताया कि वह बेड को सोयी हुई थी जब उसके दादा ने उसे गलत तरीके से छुआ। जिसके बाद उसने ड्यूटी पर मौजूद एक नर्स को बुलाकर इसकी जानकारी दी। नर्स ने वहां मौजूद डॉक्टर को इस बारे में बताया। जिसके बाद अस्पताल ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने बताया कि ये घटना बच्ची की सर्जरी से एक दिन पहले की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।