भारत जोड़ो यात्रा का भव्य समापन समारोह आज, कई दल हो सकते हैं शामिल
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का भव्य समापन समारोह का कार्यक्रम आज श्रीनगर में होगा। इस कार्यक्रम में कई दल हिस्सा ले सकते हैँ। कांग्रेस की ओर से 21 दलों को न्योता भेजा गया है।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत भारत जोड़ो यात्रा 29 दिसंबर को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के साथ खत्म हो गई। आज भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने पर समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। पिछले साल कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों में पहुंची। आज श्रीनगर में इस यात्रा का भव्य समापन समारोह किया जाएगा। रविवार को राहुल गांधी ने ऐतिहासिक श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया।
हालांकि रविवार को श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहराने के साथ ही भारत जोड़ो यात्रा औपचारिक तौर पर खत्म हो गई थी। लेकिन आज भारत जोड़ो यात्रा का आधिकारिक रूप से समापन होगा। भव्य समापन समारोह कार्यक्रम का आज आयोजन किया जाएगा। शेरे ए कश्मीर मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और इसमे कई राजनीतिक दल हिस्सा ले सकते हैं।
आज होने वाले कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने एनडीए के 21 सहयोगी दलों को न्योता दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता का कहना है कि इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी, भारत राष्ट्रीय समिति समेत कई दलों को न्योता दिया गया है। हालांकि पांच दल एआईएडीएमके, वाईएसआरसीपी, बीजेडी, एआईएमआईएम और एआईयूडीफ को न्योता नहीं दिया गया है। रविवार को राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस के नेता श्रीनगर में आयोजित ध्वजारोहण में शामिल हुए थे।
राहुल गांधी ने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पल है। मैं लाखों लोगों से मिला, उनसे बात की। आपको समझाने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। इस यात्रा का लक्ष्य भारत को एकजुट करना था। यह नफरत और हिंसा के खिलाफ था। हमे लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। हममे से किसी ने भी अपेक्षा नहीं की थी कि लोगों का इतना जबरदस्त समर्थन हमे मिलेगा।
गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी। इस यात्रा ने 12 राज्यों में कुल 4080 किलोमीटर का सफर तय गया। यह यात्रा तमिलनाडु से शुरू होकर केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर पहुंची। पूरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने 12 आम सभा की, 100 नुक्कड़ सभा की, 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 275 से अधिक संवाद उन्होंने चलते-चलते किए। 100 से अधिक संवाद बैठकर किए।












Click it and Unblock the Notifications