क्रिप्टोकरेंसी पर बनेगा कानून, शीतकालीन सत्र में डिजिटल करेंसी बिल लाएगी सरकार
क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बनेगा कानून, शीतकालीन सत्र में डिजिटल करेंसी बिल लाएगी सरकार प
नई दिल्ली, 23 नवंबर: भारत सरकार देश में क्रिप्टो करेंसी को लेकर कानून बनाने जा रही है। सरकार संसद में क्रिप्टो करेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल पेश करेगी। संसद के शीतकालीन सत्र में 'द क्रिप्टोक्यूरेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल, 2021' को पेश किया जाएगा।
Recommended Video

इस बिल में आरबीआई की ओर से जारी की जाने वाली आधिकारिक डिजिटल मुद्रा के निर्माण के लिए एक सुविधाजनक ढांचा तैयार किया जाएगा। साथ ही भारत में सभी प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। साफ है कि इसके जरिए क्रिप्टो करेंसी के इस्तेमाल को कानूनी रूप से नियंत्रित किया जाएगा। हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया था कि केंद्र सरकार की योजना क्रिप्टो करेंसी पर प्रतिबंध लगाने की नहीं है।
क्रिप्टो करेंसी की इतनी चर्चा क्यों ?
भारत में हाल के दिनों में इसको लेकर काफी दिलचस्पी देखने को मिली है। देश में बड़ी संख्या में लोग क्रिप्टो करेंसी खरीद रहे हैं। बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी किसी मुद्रा का एक डिजिटल रूप है। यह पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। इसको इसको कोई सरकार या कोई विनियामक अथॉरिटी जारी नहीं करती है। 2018 में आरबीआई ने क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन का समर्थन करने को लेकर बैंकों और विनियमित वित्तीय संगठनों को प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद मार्च 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले पर कानून बनाया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications