खादी ग्रामोद्योग को सरकार का निर्देश, बिना इजाजत नहीं छापें पीएम मोदी की तस्वीर
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की ओर से जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि खादी ग्रामोद्योग आयोग की डायरी और कैलेंडर में प्रधानमंत्री की तस्वीर छापने के लिए कई अहम बातों को ध्यान रखना होगा।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एक निर्देश जारी करते हुए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) को साफ तौर से कहा है कि वह प्रधानमंत्री की तस्वीर छापने से पहले एमएसएमई मंत्रालय के जरिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की मंजूरी जरुर लें। सरकार की ओर से ये कदम ऐसे वक्त में उठाया गया जब करीब एक महीने पहले खादी ग्रामोद्योग आयोग ने डायरी और कैलेंडर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छाप दी थी।

हालिया विवाद के बाद खादी ग्रामोद्योग को सरकार का निर्देश
मोदी सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देश में खादी ग्रामोद्योग आयोग के उस बात का भी खंडन किया गया है जिसमें केवीआईसी अधिकारियों का दावा था कि 2017 के खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर और डायरी में पीएम मोदी की तस्वीर लगाने के लिए पीएमओ से मंजूरी ली गई थी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की ओर से जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि खादी ग्रामोद्योग आयोग की डायरी और कैलेंडर में प्रधानमंत्री की तस्वीर छापने के लिए कई अहम बातों को ध्यान रखना होगा। जिससे आगे आने वाले वक्त में केवीआईसी इस घटना सबक ले सके।
सरकार की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक खादी ग्रामोद्योग आयोग अब ऐसे किसी भी प्रस्ताव को एमएसएमई मंत्रालय के जरिए प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजेगा। केवीआईसी को इस बात का ध्यान रखना होगा इस तरह की किसी भी घटना या गतिविधि को मंत्री या सचिव की जानकारी रखा जाए। जब इस मुद्दे पर केवीआईसी के चेयरमैन वीके सक्सेना से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ कहने से मना कर दिया। वीके सक्सेना ने हाल ही में कहा था कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि केवीआईसी के डायरी और कैलेंडर में गांधी जी की ही तस्वीर लगाई जाए। इस बयान पर काफी हंगामा हुआ, जिसके चलते उन्हें अपने बयान पर सफाई देनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications