झूठी हैं कोरोना टीकाकरण में फ्रॉड से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट: केंद्र सरकार

नई दिल्ली, 3 फरवरी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना टीकाकरण में फ्रॉड से जुड़ी खबरों को झूठी करार दिया है। मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोविड वैक्सीन की दोनों डोज दिए बिना ही बहुत से लोगों को रजिस्टर कर सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। इस तरह की खबरें भ्रामक और बेबुनियाद हैं।

 कोरोना वायरस

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, अंतरराष्ट्रीय मीडिया में टीकाकरण में फ्रॉड का आरोप लगाया गया है। दावा किया गया है कि लोगों को दोनों खुराक दिए घपलेबाजी से उनको वैक्सीनेटिड के रूप में पंजीकृत किया गया है। इन रिपोर्टों में यह भी आरोप लगाया गया है कि टीकाकरण के आंकड़ों में भारी हेरफेर किया गया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि इस तरह की मीडिया रिपोर्ट ना केवल भ्रामक हैं बल्कि पूरी तरह से गलत और बिना किसी आधार के की गई हैं। इस तरह की रिपोर्ट करने वालों को ये समझना चाहिए कि हेल्थ वर्कर खुद कोविन सिस्टम में टीकाकरण का डाटा दर्ज करते हैं।

Recommended Video

    Corona Vaccination: 16 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 100% को लगी First Dose | वनइंडिया हिंदी

    भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान

    मंत्रालय ने कहा कि भारत का कोविड टीकाकरण अभियान विश्व स्तर पर सबसे बड़ा है और इसे कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक मजबूत टेक्नॉलजी के जरिए चलाया जा रहा है। इस प्लेटफार्म ने टीकाकरण अभियान के पिछले एक वर्ष से अधिक समय में असाधारण प्रदर्शन किया है। कोविन पर सभी कोविड टीकाकरण दर्ज किए जाते हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं और प्रत्येक पात्र व्यक्ति की टीकाकरण तक पहुँच हो, कोविन में शामिल किया गया है। टीकाकरण के समय धोखाधड़ी या गलत डेटा प्रविष्टि को रोकने के लिए एसओपी और सुविधाओं को शामिल किया गया है। ऐसे में जिस तरह के आरोप मीडिया रिपोर्ट में लगाए गए हैं, उनमें कोई दम नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+