#SmartCity: केंद्र सरकार ने जारी की 98 शहरों की सूची
नई दिल्ली। देश के केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को देश के 100 में से 98 शहरों की सूची जारी की, जिन्हें स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा। बाकी के दो शहरों के नाम बाद में घोषित किये जोंगे, उनमें एक उत्तर प्रदेश से होगा और दूसरा जम्मू-कश्मीर से होगा।
किस राज्य से किसतने शहर-
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से 1, आंध्र प्रदेश- 3, अरुणाचल प्रदेश से 1, असम 1, बिहार 3, चंडीगढ़ 1, छत्तीसगढ़ 2, दमन एवं द्वीव 1, दादर नागर हवेली 1, दिल्ली 1, गोवा 1, गुजरात 6, हरियाणा 2, हिमाचल प्रदेश 1, जम्मू-कश्मीर1, झारखंड 1, कर्नाटक 6, केरल 1, लक्षद्वीप 1, मध्य प्रदेश 7, महाराष्ट्र 10, मणिपुर 1, मेघालय 1, मिजोरम 1, नागालैंड 1, ओडिशा 2, पुद्दूचेरी 1, पंजाब 3, राजस्थान 4, सिक्किम 1, तमिलनाडु 12, तेलंगाना 2, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 13, उत्तराखंड 1, पश्चिम बंगाल 4 शहर।
सरकार के दावे और कथन
- स्मार्ट सिटी में मच्छर नहीं होंगे, पानी, बिजली 24 घंटे मिलेगी, सड़कें टूटी नहीं होंगी, हर तरफ सफाई रहेगी।
- स्मार्ट सिटी मिशन के लिये तीन कार्यशालाएं आयोजित की जायेंगी।
- सबसे ज्यादा शहर उत्तर प्रदेश से लिये गये हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और फिर तमिलनाडु।
- मिशन से जुड़े शहरों के लिए तीन वर्कशॉप आयोजित की जायेंगी।
- पहली 3 सितंबर को दिल्ली में, दूसरी 7 सितंबर को हैदराबाद में और 11 सितंबर को कोलकाता में।
- इस परियोजना में 48,000 करोड़ रुपए का खर्च अगले पांच साल में किया जायेगा।
बने रहिये हमारे साथ 98 शहरों की पूरी सूची नीचे तस्वीरों में देख सकते हैं-

स्मार्ट सिटी की सूची
स्मार्ट सिटी की सूची जो केंद्र सरकार ने जारी की।

इन शहरों में बड़े बदलाव की उम्मीद
इन शहरों के लोग बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।

शहरों को हर क्षेत्र में विकसित किया जायेगा
इन शहरों को हर क्षेत्र में विकसित किया जायेगा।

स्मार्ट सिटी में बिजली 24 घंटे
24 घंटे बिजली बनेगी

बड़ी चुनौतियां सामने हैं
तमाम बड़ी चुनौतियां सामने खड़ी हैं।













Click it and Unblock the Notifications