सरकार अब जारी करेगी 1000 रुपए का भी नया नोट, जा‍निए क्‍या होगा खास

1,000 रुपए का नया नोट आगामी कुछ महीनों में सामने आएगा। इसके साइज और डिजायन में बदलाव भी किया जाएगा। RBI के 2-3 लोग इन नोटों की डिजाइन तैयार कर रहे हैं।

नई दिल्ली। पीएम मोदी के 500 और 2000 का नोट बंद करने संबंधी भाषण के बाद से अब तक कई तरह की खबरें, सवाल आपके सामने आए होंगे। इन तमाम सवालों में से एक सवाल था कि क्या एक हजार का नोट हमेशा के लिए बंद हो जाएगा?

नरेंद्र मोदी,

आज इसका जवाब सभी को मिल गया है। सरकार 1 हजार का भी नया नोट लाएगी। इसकी घोषणा इकोनॉमिक अफेयर्स के सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने की।

साइज, डिजायन और कलर में होगा बदलाव

एक हजार का नया नोट आगामी कुछ महीनों में सामने आएगा। इसके कलर, साइज और डिजायन में बदलाव भी किया जाएगा। आरबीआई के 2-3 लोग इन नोटों की डिजाइन तैयार कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ आज से बैंकोंं में 500 और 1 हजार रुपये के नोट बदले जाने लगे हैं। बैंकों में लंबी लाइनें लगी हैं। वहां से लोग 500 और 2000 के नोट ले रहे हैं।

विशेष तौर पर सुरक्षा पर होगा ध्‍यान

शक्तिकांत दास ने मीडिया को बताया कि 1000 रुपए के नोट में भी 500 और 2000 के नए नोटों की तरह सिक्‍योरिटी फीचर्स को शामिल किया जाएगा।

इसके साथ ही 2000 रुपए के नोट जारी करने के लिए आरबीआई खुद इसकी मॉनीटरिंग कर रहा है।

सरकार अब जारी करेगी 1000 रुपए का भी नया नोट, जा‍निए क्‍या होगा खास

ऐसा माना जाता है कि 1000 के नोट में सबसे ज्‍यादा ड्युपलीकेसी सामने आती रही है। इसी वजह से नए नोट में सिक्‍योरिटी का खास ख्‍याल रखा जाएगा।

14 लाख करोड़ के नोट सर्कुलेशन में

आरबीआई की मानें तो मार्च 2016 तक भारत में तकरीबन 14 लाख करोड़ रुपए की कीमत वाले 500 और 1000 रुपए के नोट सर्कुलेशन में हैं। सरकार के इस कदम के बाद तकरीबन 3 से 4 लाख करोड़ रुपए का कालाधन बेकार हो जाएगा।

ऐसे बदले जा सकते हैं पुराने नोट

500 और 1000 के पुराने नोटों को बैंक और पोस्‍ट ऑफिस से 31 दिसंबर 2016 तक बदला जा सकता है। एटीएम भी कल से काम करना शुरू कर देंगे और शुरुआती चरण में हर रोज अधिकतम 2 हजार रुपए निकाले जा सकेंगे।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यह घोषणा की थी कि देर रात 12 के बाद से 500 और 1000 रुपए के नोटों को वैध करंसी नहीं माना जाएगा।

सरकार ने यह ऐतिहासिक कदम कालाधन के खिलाफ लड़ाई लड़ने के इरादे से उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+