कोवोवैक्स को आपात इस्तेमाल की मंजूरी की सिफारिश, 12-17 साल के बच्चों को लगेगी

नई दिल्ली, 04 मार्च: केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने कोविड 10 रोधी एक और वैक्सीन के लिए आपात इस्तेमाल की सिफारिश की है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि, विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के कोविड-19 रोधी टीके कोवोवैक्स को 12 से 17 साल के बच्चों के लिए आपात उपयोग की अनुमति (ईयूए) देने की सिफारिश की है। इसके साथ ही देश को एक नई कोरोना वैक्सीन मिल गई।

Recommended Video

    Corona Vaccine न लगवाने वालों के लिए साल 2022 कैसे बना काल, जानिए | वनइंडिया हिंदी
    Govt panel recommends EUA for Covid vaccine Covovax for 12 17 age group

    ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई ) ने 28 दिसंबर कोवयस्कों में आपात स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को स्वीकृति दी थी। इसे अभी देश के टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है। एसआईआई में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि, डीसीजीआई को आवेदन 21 फरवरी को दिया था। हमने 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए कोवोवैक्स के लिहाज से ईयूए मांगी थी।

    सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को एसआईआई के आवेदन पर विचार-विमर्श किया और कोवोवैक्स को ईयूए देने की सिफारिश की। डीसीजीआई को मंजूरी के लिए सिफारिश भेजी जाएगी। ईयूए के आवेदन में प्रकाश सिंह ने कहा कि 12 से 17 साल के करीब 2,700 बच्चों पर किए गए दो अध्ययन के आंकड़े दिखाते हैं कि कोवोवैक्स बच्चों के इस आयु वर्ग में अत्यधिक प्रभावकारी, प्रतिरक्षात्मक, सुरक्षित और अच्छी तरह से सहन करने योग्य है।

    प्रकाश सिंह के हवाले से एक सूत्र ने कहा, ''यह मंजूरी न केवल हमारे देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए लाभकारी होगी और दुनिया के लिए भारत में उत्पादन करने की हमारे प्रधानमंत्री की सोच को साकार करेगी। हमारे सीईओ आदर सी पूनावाला के विचारों के अनुरूप हमें विश्वास है कि कोवोवैक्स हमारे देश और दुनिया के बच्चों को कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और दुनिया में हमारे तिरंगा को ऊंचा रखेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+