पीएम मोदी का खास विमान 'एयर इंडिया वन' लेने अमेरिका रवाना हुई टीम, जानें इसकी खूबियां

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति की तरह जल्द ही यात्रा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक विशेष विमान मिलने वाला है। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि, इस वीवीआईपी विमान की डिलीवरी के लिए नेशनल कैरियर एयर इंडिया के के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की एक संयुक्त टीम अमेरिका रवाना हो गए हैं। ये बोइंग 777 विमान है जिसे अमेरिका में एक अभेद्य हवाई किले की तरह बदल दिया गया है।

भारत ने दो बोइंग 777 विमान खरीदे हैं

भारत ने दो बोइंग 777 विमान खरीदे हैं

भारत ने दो बोइंग 777 विमान खरीदे हैं। जिसमें से एक की डिलीवरी अगस्त में होनी है। इसी को लेने अधिकारी अमेरिका गए हैं। इसका इस्तेमाल भारतीय पीएम के अलावा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी करेंगे। इसमें एक बार ईंधन भरने पर यह अमेरिका से भारत तक की लंबी उड़ान भर सकता है। अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयर इंडिया-वन कॉल साइन से बोइंग-747 इस्तेमाल किया जाता है।

इस रंग का हो सकता है नया विमान

इस रंग का हो सकता है नया विमान

सूत्रों ने बताया कि, इस विमान के सभी परीक्षण हो चुके हैं और एयर इंडिया वन (बी -777) एयरक्राफ्ट का इंटीरियर का काम भी पूरा हो गया है। अमेरिका के विमानन वॉचडॉग फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने एआई वन को सप्लीमेंट्री टाइप सर्टिफिकेट (एसटीसी) दिया है। जिसका मतलब है कि विमान उपयोग के लिए तैयार है। सूत्रों का कहना है कि बोइंग-777 में जो रंग इस्तेमाल किया गया है। इनमें सफेद, हल्का नीला और नारंगी रंग है। हल्का नीला और सफेद रंगं का इस्तेमाल अधिक किया गया है जबकि नारंगी रंग की हवाई जहाज के बीच में लाइन दी गई है।

कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

इन दो नए सुपर वीआईपी प्लेन को आने वाले समय में एयर इंडिया नहीं बल्कि एयरफोर्स ऑपरेट करेगी। सूत्रों का कहना है कि इसका कॉल साइन एयरफोर्स-वन रखा जा सकता है। दोनों विमानों की कीमत करीब 8458 करोड़ रुपये है। बेहद सेफ इस जहाज के अगले हिस्से में जैमर लगा है जो दुश्मन के रेडार सिग्नल को जाम कर देता है। इस पर मिसाइल हमले का भी असर नहीं होता। खबरों के अनुसार इस विमान में हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता होगी। साथ ही यह विमान एक बार में भारत से अमेरिका तक की दूरी के बीच उड़ान भर सकेगा।

इन सुविधाओं से होगा लैस

इन सुविधाओं से होगा लैस

इस विमान में ऑफिस और एक मीटिंग रूम भी होगा। इसमें मिरर बॉल सिस्टम भी इस्तेमाल किया गया है। यह आधुनिक इंफ्रारेड सिग्नल से चलने वालीं मिसाइलों को भी भ्रमित कर सकता है। यही नहीं इसमें सबसे आधुनिक और सिक्योर सैटेलाइट कम्यूनिकेशन सिस्टम भी लगा है। यानी इसके जरिए पीएम मोदी ना सिर्फ ग्राउंड पर संपर्क में रह सकते हैं बल्कि दुनिया के किसी भी कोने में बातचीत कर सकते हैं। बेहद सुरक्षित होने से उनकी बातचीत को टेप भी नहीं किया जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+