नेपाल के बाद अब पाकिस्तान ने जारी किया विवादित नक्शा, भारत के इन हिस्सों का बताया अपना, भारत ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश नेपाल के बाद अब पाकिस्तान ने विवादित नक्शा जारी किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विवादित नक्शा जारी कर भारत के कुछ हिस्सों को पाकिस्तान का बताया है। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने इस विवादित नक्शे को मंजूरी भी दे दी है। इस विवादित नक्शे पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है और करारा जवाब दिया है।

 पाकिस्तान का विवादित नक्शा

पाकिस्तान का विवादित नक्शा

पाकिस्तान सरकार ने विवादित नक्शे को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान के इस विवादित नक्शे में न केवल पीओके को बल्कि कश्मीर को भी शामिल किया गया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने अपने इस नक्शे से भारत के लद्दाख, सियाचिन समेत गुजरात के जूनागढ़ को अपना हिस्सा बताया है। मंगलवार को हुई बैठक में इमरान खान ने इस नक्शे को मंजूरी दे दी।

 भारत ने दिया करारा जवाब

भारत ने दिया करारा जवाब

वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान के इस विवादित नक्शे पर कड़ी आपत्ति जताई है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के इस विवादित नक्शे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पाकिस्तान की ओर से किया गया ये कृत्य बेहद बेतुका राजनीतिक कार्य है। भारत ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह पूरी तरह रातनीति से प्रेरित है और हास्यास्पद है। पाकिस्तान के दावों की न तो कानूनी वैधता है और न ही अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता। भारत ने कहा कि यह सीमा पार से आतंकवादियों को भारत में भेजने के पाकिस्तान के जुनून की वास्तविकता की पुष्टि करता है।

 धारा 370 के एक साल पूरे होने से पहले पाकिस्तान ने जारी किया विवादित नक्शा

धारा 370 के एक साल पूरे होने से पहले पाकिस्तान ने जारी किया विवादित नक्शा

5 अगस्त को जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटे एक साल पूरा होने जा रहा है। इससे ठीट पहले पाकिस्तान ने विवादित नक्शा जारी कर भारत के हिस्सों पर अपना दावा किया है। पाकिस्तान के इस पॉलिटिकल मैप न केवल कश्मीर बल्कि गुजरात के जूनागढ़, सियाचिन को भी अपना हिस्सा बताया है। पाकिस्तान इस नक्शे को संयुक्त राष्ठ संघ में पेश करने की तैयारी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+