महिला दिवस पर सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, लॉन्च किया बायॉडिग्रेडिबल सैनिटरी पैड, जानें कितनी है कीमत
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देशभर की महिलाओं को तोहफा दिया है। सरकार ने महिलाओं के लिए बायॉडिग्रेडिबल सैनिटरी नैपकिन लॉन्च किया है। इस बायॉग्रेडिबल सैनेटरी की कीमत बेहद कम रखा गई हैं, ताकि हर वर्ग की महिलाएं इसे आसानी से खरीद सकें। महिलाएं इसे प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना केंद्रों से खरीद सकती है। महिलाओं को 2.50 रुपए के प्रति नैपकिन के हिसाब से चुकाना होगा। एक पैक की कीमत होगी, जिसके लिए 10 रुपए चुकाना होगा।

इस बायॉग्रेडिबल नैपकिन के लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि महिलाएं इसे 28 मई से प्रधानमंत्री जन-औषधि केंद्रों से खरीद सकती है। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार इस ऑक्सो-बायॉडिग्रेडिबल पैड्स के जरिए देश की वंचित महिलाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुविधाओं से जोड़ना चाहती है।
आपको बता दें कि बाजार में उपलब्ध सैनेटरी पैड के एक पैक की कीमत करीब 32 रुपए आती है, जबकि ये बायॉग्रेडिबल पैड आपको सरकारी जन औऱधि केंद्रों से मात्र 10 रुपए में उपबल्ध हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications