खुशखबरी! घट गए पेट्रोल और डीजल के दाम, नई कीमतें आधी रात से लागू
नयी दिल्ली। ये खबर पढकर आप खुश हो जाएंगे। आपकी माथे पर पड़ा बल होठों पर मुस्कान में बदल जाएगा। जी हां एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई हैं। पेट्रोल की कीमत में 2.45 रुपए और डीजल 2.25 रुपएप्रति लीटर कम हो गया हैं।

तेल कंपनियोंके कीमत में कटौती के ऐलान के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई हैं। पेट्रोल-डीजल की घटी कीमतों की नई दरें आज रात से लागू होंगी। इस कटौती के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 58.91 रुपए प्रति लीटर हो गई है। एक ओर सरकार ने एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी तो वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती कर दी।
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट होने की वजह से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उक्त कटौती की घोषणा की है। इससे पहले भी दो मौकों पर कंपनियों ने दाम की समीक्षा नहीं की। उस समय सरकार ने अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिये उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई ये कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें 4 साल के सबसे नीचले स्तर पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications