J&K: कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज बोले- सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बोला झूठा, फिर से करेंगे अपील

सैफुद्दीन सोज बोले- सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बोला झूठा, फिर से करेंगे अपील

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर उस हलफनामे को झूठा करार दिया है, जिसमें उनके हिरासत में ना होने की बात कही गई है। सोज ने ये भी कहा है कि वो फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। एनडीटी से एक बातचीत में सोज ने कहा है कि अगर सरकार अपने शपथ-पत्र में मुझे आजाद बता रही है तो फिर मैं बाहर क्यों नहीं जा सकता है। स्वतंत्रता से घूम क्यों नहीं सकता। मुझे बाहर ना निकलने देने के मतलब तो यही होगा ना कि मैं हिरासत में हूं।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Saifuddin Soz ने कहा वो हिरासत में हैं, प्रशासन ने SC में बोला झूठ | वनइंडिया हिंदी
    Govt has lied to Supreme Court says jammu kashmir Congress leader Saifuddin Soz

    82 साल के सैफुद्दीन सोज के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि तथ्यों के आधार पर हम देखेंगे। अगर साबित होता है कि सोज पर प्रतिबंध लागू हैं और सुप्रीम कोर्ट में झूठा शपथ पत्र दिया गया है अवमानना का भी केस करेंगे। इंडिया टुडे ने भी सैफुद्दीन सोज को लेकर स्टोरी की है। उन्होंने बताया है कि जब उन्होंने सोज से बात करने की कोशिश की तो सुरक्षाबलों ने उन्हें रोक दिया। उनको बात नहीं करने दी गई। ऐसे में अगर सोज हिरासत में नहीं है तो उन तक जाने से रोका क्यों जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोज के घर के बाहर पुलिस की तैनाती है और वो बाहर नहीं आ सकते हैं ना ही हमें जाने दिया गया है।

    सैफुद्दीन सोज की पत्नी ने उनके हाउस अरेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की थी। सोज की पत्नी ने कहा कि सोज को बीते साल 5 अगस्त से घर में नजरबंद रखा गया है। बुधवार को इस पर जम्मू कश्मीर प्रशासन ने जवाब में हलफनामा दाखिल करते हुए कहा कि सोज ना तो हिरासत में हैं और ना ही उन्हें नजरबंद किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर प्रशासन के हलफनामे को स्वीकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+