सरकार ने कई बड़े बाबुओं को किया यहां से वहां
नई दिल्ली(ब्यूरो) सरकार ने कई बड़े बाबुओं को यहां से वहां करने का फैसला किया है। शक्तिकांता दास अब नई आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव होंगी।
उन्होंने गुजरात कैडर के हषणुख आदिया का स्थान लिया है। राजस्थान कैडर के आईएएस अफसर सुनील अरोड़ा अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सचिव का कामकाज देखेंगे। वे पहले एयर इंडिया के चीफ भी रहे हैं।
जेटली के खासमखास
उन्हें सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली का पसंदीदा अफसर माना जाता है। वे बिमल जुल्का का स्थान ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के 1982 बैच के आईएएस अफसर राजीव चंद्रा को नेशनल हाईवे एथारिटी का चेयरमेन बनाया गया है। तपन राय को कोरपोरेट मामलों के विभाग का सचिव बनाया गया है। इसी तरह से विनोद जुत्शी को नया टुरिज्म विभाग का सचिव पद मिला है।













Click it and Unblock the Notifications