अब अमित शाह ने कराई मोदी सरकार की फजीहत
नयी दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार इन दिनों लोगों की वाहवाही लूट रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद एलपीजी के दाम घटाकर इन लोगों लोगों की खुशी का कारण बनी हुई है, लेकिन इस खुशी में मोदी के मंत्री और साथी ही ग्रहण लगा रहे हैं। कभी मोदी के मंत्री विवादस्पद बयान देकर सरकार की किरकिर कराते हैं तो कभी पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह। जी हां शाह के बयान इन दिनों मोदी सरकार के लिए शर्मिदगी का कारण बनी हुई है।

कोलकाता में रैली के दौरान अमित शाह ने आरोप लगाया था कि सारदा घोटाले के पैसे का इस्तेमाल आंतकी गतिविधियों में किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह ने संसद में लिखित जवाब में कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि शारदा घोटाले के पैसों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में हुआ है।
सरकार ने पार्टी अध्यक्ष के बयान को गलत ठहरा दिया। वहीं इस खुलासे के बाद तृणमूल कांग्रेस सरकार की इस जानकारी का इस्तेमाल बीजेपी पर हमले के लिए कर सकती है। हलांकि जीतेंद्र सिंह ने संसद के बाहर कहा है कि अभी जांच जारी है।
पीएमओ की ओर से इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा है कि अमित शाह को बेतुके आरोपों के लिए माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि कोलकाता रैली के दौरान अमित शाह ने शारदा चिटफंड घोटाले को लेकर ममता पर आरोप लगाया था कि वह घोटाले के आरोपियों को बचा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications