केंद्र सरकार ने वापस ली गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा

Recommended Video

    Gandhi Family से SPG Security वापस लेगी Modi Government,सूत्रों के हवाले से | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गांधी परिवार के तीन सदस्यों की स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) सुरक्षा वापस ले ली है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ली गई है। अब गांधी परिवार के इन तीनों सदस्यों को सीआरपीएफ की जेड प्लस सिक्योरिटी मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, गृहमंत्रालय की एक उच्चस्तरीय बैठक में ये फैसला लिया गया है।

    केंद्र सरकार ने वापस ली गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा

    गांधी परिवार के तीनों सदस्यों को एसपीजी की सुरक्षा मिली हुई थी। सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद हैं और कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। उनके बेटे राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं और पूर्व में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं प्रियंका गांधी कांग्रेस की महासचिव हैं। अब गांधी परिवार के तीनों एसपीजी नहीं बल्कि सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा में रहेंगे।

    गांधी परिवार से पहले इसी साल अगस्‍त में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा भी हटा ली गई थी। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी की सुरक्षा हटने के बाद अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास ही एसपीजी की सुरक्षा रहेगी।

    एसपीजी सुरक्षा देश के अहम पदों पर बैठे लोगों को उनकी जान को खतरे के अंदेशे को देखते हुए दी जाती है। गृह मंत्रालय इसकी समीक्षा कर इसमें बदलाव कर सकता है। एसपीजी को देश की सबसे पेशेवर और आधुनिक सुरक्षा बलों में से एक माना जााता है। इसके जवानों का चयन पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स से किया जाता है। इसके कमांडो ऑटोमेटिक गन FNF-2000 असॉल्ट राइफल से लैस होते हैं। कमांडोज के पास ग्लोक 17 नाम की एक पिस्टल भी होती है। ये एक लाइट वेट बुलेटप्रूफ जैकेट पहनते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+