कोरोना वैक्सीनेशन: सरकार ने घटाया दूसरी और बूस्टर डोज के बीच गैप
नई दिल्ली, 11 मई: भारत सरकार ने कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी और बूस्टर डोज के बीच के गैप को कम करने का निर्णय लिया है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि सरकार ने विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए कोविड वैक्सीन की दूसरी और बूस्टर डोज के बीच के अंतर को कम किया है। विदेश यात्रा करने वाले लोग दूसरी खुराक लेने के 90 दिनों बाद अब बूस्टर डोज ले सकेंगे।

बीते कुछ समय से ये कहा जा रहा था कि सरकार कोविड वैक्सीन की दूसरी और बूस्टर डोज के बीच के अंतराल को कम कर सकती है। जिसे अब कम किया गया है, हालांकि अभी ये विदेश यात्रा करने वालों के लिए ही है। वहीं वैक्सीनेशन की दूसरी डोज और बूस्टर डोज के बीच का अंतर भी 9 महीने से घटा कर 6 महीने करने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications