केंद्र सरकार ने 'जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश' को आतंकी संगठन घोषित किया
नई दिल्ली। भारत सरकार ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा है कि ये संगठन आतंकी गतिविधियों में शामिल है। इस संगठन ने आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया है। साथ ही भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं में कट्टरपंथी भावनाएं भरने की भी कोशिश की है। ऐसे में इस संगठन को बैन किया गया है।

जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश को जमात-उल-मुजाहिदीन इंडिया भी कहा जाता है। जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश और इसके सभी सहयोगी संगठनों को गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून, 1967 की पहली अनुसूची में डाला गया है। जिसके बाद संगठन भारत में प्रतिबंधित संगठनों में शामिल हो गया है। 2016 में हुए आतंकी हमले के पीछे जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश का हाथ होने की बात सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications