खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियों को भारत सरकार ने किया जब्त

नई दिल्ली। घोषित आतंकवादियों गुरपतवंत सिंह पन्नुन और हरदीप सिंह निज्जर की अचल सम्पत्तियां कुर्क करेगी। गुरपतवंत सिंह पन्नुन अमेरिका स्थित प्रतिबंधित 'सिख्स फॉर जस्टिस' (एसएफजे) का सदस्य है जबकि हरदीप सिंह निज्जर कनाडा स्थित 'खालिस्तान टाइगर फोर्स' का प्रमुख है। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी। एसएफजे और खालिस्तान टाइगर फोर्स, दोनों ही अलगाववादी खालिस्तानी संगठन हैं।

Govt attaches properties of terrorist Gurpatwant Singh Pannun, first under amended UAPA

एनआईए के एक अधिकारी के अनुसार, भारत सरकार ने यूएपीए कानून की धारा 51 ए के तहत प्रदत अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए पन्नुन की अमृतसर और निज्जर की जालंधर में स्थित अचल सम्पत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है। इस वर्ष जुलाई में पन्नुन और निज्जर को सात अन्य व्यक्तियों के साथ यूएपीए कानून के प्रावधानों के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था।

तथाकथित 'खालिस्तान' के लिए अलगाववादी संगठन एसएफजे द्वारा 'सिख रेफरेंडम 2020' के बैनर तले शुरू किए गए एक अभियान से संबंधित एक मामले की जांच कर रही है।पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ समर्थित प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू न्यूयॉर्क में बैठ कर पंजाब और दिल्ली को खालिस्तान बनाने के लिए धमकियां दे रहता है। विदेशों में बैठे खालिस्तानी समर्थकों के डॉलरों से पलने वाला पन्नू आईएसआई के संपर्क में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+