RBI के झटके पर सरकार ने दिया तोहफा, केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 10 % बढ़ा

नयी दिल्ली। जहां एक ओर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने रेपो रेट में बढ़तरी कर ब्याज दरों को महंगा कर लोगों को जोर का झटका दिया है तो वहीं केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर उनकी खुशी को बढ़ दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 10 फीसदी की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 80 फीसदी से बढ़ाकर 90 फीसदी करने की मंजूरी दे दी है।

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2013 से लागू होगी। केन्द्रीय कैबिनेट के इस फैसले से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 30 लाख पेंशनधारियों को फायदा मिलेगा। इस वक्त केंद्रीय कमर्चारियों और पेंशनभोगियों को मूल वेतन का 80 फीसदी डीए मिलता है। सरकार के फैसले के बाद इसे बढ़ाकर 90 फीसदी कर दिया जाएगा।

p chidambaram

डीए में बढ़तरी के फैसले के बाद सरकारी खर्चे पर करीब 10,880 करोड़ का अतिरिक्त सालान बोझ पड़ेगा। चुनाव से पहले इस तरह से महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी कर सरकार लोगों को खुश कर वोट बैंक को बढ़ाने की जुगत में लगी है। करीब तीन साल बाद महंगाई भत्ते में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इससे पहले अप्रैल, 2013 में महंगाई भत्ता 72 फीसदी से बढ़ाकर 80 फीसदी किया गया था।

इससे पहले सितंबर, 2010 में सरकार ने 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जो 1 जुलाई, 2010 से लागू हुई थी। अप्रैल, 2013 में डीए को 72 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत किया गया था। यह वृद्धि इस साल 1 जनवरी से लागू हुई थी। त्यौहार से पहले मंहगाई भत्ते में की गई इस बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। लोग सरकार के कदम की सराहना कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+