अब आधार कार्ड बनेगा आपका बर्थ सर्टिफिकेट, सरकार का बड़ा फैसला

आधार कार्ड और ई आधार कार्ड को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ा फैसला करते हुए इसे जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर मान्य कर दिया है। सरकार ने पासपोर्ट के नियमों में भी बदलाव किए है।

अब आधार कार्ड बनेगा आपका बर्थ सर्टिफिकेट, सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। विदेश मंत्रायल ने बड़ा फैसला करते हुए आधार कार्ड को और अहम बना दिया है। आधार कार्ड को आप जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। विदेश मंत्रायल ने आदेश जारी किया है कि आधार कार्ड, जिन पर जन्म की तारीख मौजूद है उसका इस्तेमाल आप जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर कर सकेंगे। शुक्रवार को आलान करते हुए मंत्रालय ने पासपोर्ट और आधार कार्ड को लेकर बड़ा ऐलान किया। मार्च तक बनवा लें अपना आधार कार्ड, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

आधार कार्ड को सरकार ने बर्थ सार्टिफिकेट के तौर पर मान्यता दे दिया है, जिस के बाद आप पैन कार्ड का अप्लाई हो या पासपोर्ट का अप्लाई अपना आधार दिखा सकते हैं। इसके अलावा आप स्कूल में दाखिले/ एडमिशन, ट्रांसफर या फिर बोर्ड परीक्षा में इसे अपने प्रमाण पत्र के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। अब आप ड्राइविंग लाइसेंस, इनकम टैक्स भरने के लिए बर्थ सार्टिफिकेट के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। आपको बता दें कि आपको बता दें कि कई राज्यों की सरकारों ने बच्चों के आधार कार्ड बनवाने को लेकर सहूलियत देते हुए कहा कि अब नवजात से पांच साल तक के बच्चे का आधार कार्ड अस्पताल में ही बन जाएगा। माता पिता को आधार कार्ड के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जानिए किन कामों के लिए आधार कार्ड जरुरी है...

बिना आधार नही दे पाएंगे एग्‍जाम

बिना आधार नही दे पाएंगे एग्‍जाम

पीएससी और एसएससी के एग्‍जाम के लिए भी आधार जरूरी हो गया है। बिना इसके कैंडीडेट का रजिस्‍ट्रेशन नहीं करवा पाएंगे। इतना ही नहीं हरियाणा सरकार ने तो 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए भी आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है।

पीएफ अकाउंट के लिए

पीएफ अकाउंट के लिए

प्रॉविडेंट फंड का पैसा भी उसी अकांउट होल्‍डर को आसानी से मिलेगा, जो 12 डिजिट वाले अपने आधार नंबर को कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (ईपीएफओ) के यहां रजिस्‍टर्ड करवा चुका है। इसके अलावा अब पैन कार्ड बनवाने, नए बैंक अकाउंट खोलने , राशन कार्ड बनवाने जैसे कामों के लिए आधार नबंर अनिवार्य होता जा रहा है।

एलपीजी सब्सिडी

एलपीजी सब्सिडी

ना आधर कार्ड के अब आप एलपीजी सब्सिडी हासिल नहीं कर पाएंगे। आधार कार्ड पर आधारित डायरेक्‍ट बेनेफिट स्‍कीम (एलपीजी सब्सिडी) के जरिए आपको अपने एलपीजी कनेक्शन से आधार नबंर जुड़वाना अनिवार्य है। बिना इसके आप एलपीजी सब्सिडी नहीं ले पाएंगे।

फूड सब्सिडी

फूड सब्सिडी

अगर आपने मार्च तक आधार कार्ड नहीं बनवाया तो आप बिना उसके आप फूड सब्सिडी नहीं ले पाएंगे। केंद्र सरकार ने बाकी बचे 30 फीसदी लोगों को आधार कार्ड बनवाने को कहा है। सरकार फूड सब्सिडी को भी आधार कार्ड से जोड़ने जा रही है।

डिजिटल लॉकर के लिए

डिजिटल लॉकर के लिए

सरकार ने आधार कार्ड पर अधारित एक और स्‍कीम डिजिटल लॉकर सिस्‍टम को लॉन्‍च किया है, जिसका मकसद प्रत्‍येक भारतीय के सभी पर्सनल डॉक्‍युमेंट को ऑनलाइन सुरक्षित रखना है। इसे खुलवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+