पुराने 500 के नोट से बीज खरीद सकते हैं किसान: आरबीआई
सरकारी बीज की दुकानों पर ही चलेंगे पुराने 500 के नोट
नई दिल्ली। 1000 और 500 के नोट पर पांबदी की घोषणा के बाद किसानों के सामने आ रही परेशानी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने किसानों को राहत देते हुए पुराने 500 को नोटों से बीज खरीदने की छूट दी है।

आरबीआई के मुताबिक, किसान बीज खरीदने के लिए 500 के पुराने नोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि ये सुविधा निजी दुकानों पर नहीं मिलेगी। 500 के पुराने नोट बीज की सरकारी दुकानों पर ही चलेंगें। बीज की निजी दुकानों पर ये नोट नहीं चलेंगे।
कुछ समय पहले कृषि मंत्रालय ने किसानों को बीज खरीदने के लिए पुराने नोटों के इस्तेमाल की इजाजत की मांग की थी, लेकिन वित्त मंत्रालय ने इसे नकार दिया था। किसानों को लगातार हो रही परेशानी को देखते हुए अब ये फैसला किया गया है।
आरबीआई ने एक और फैसला बैंकों से कैश निकालने से संबंधित किया है। कंरट, ओवरड्राफ्ट खाताधारी, जिनके खाते पिछले तीन महीने से ज्यादा समय से हैं, वो अब एक हफ्ते में 50,000 हजार रुपये बैंक से निकाल सकते हैं।
किसानो को हो रही है भारी परेशानी
8 नवंबर को 500 और 1000 को नोट पर बैन का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। गेंहू की बुवाई का समय होने के चलते किसान खुद को असहाय पा रहे हैं।
विपक्ष भी लगातार किसानों की समस्या के लिए सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी को देखते हुए किसानों को पुराने 500 के नोट से बीज खरीदने की छूट दी गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 8 नवंबर को की थी घोषणा
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 500 और 1000 के नोट पर बैन की बात कही थी। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कहा था कि ब्लैक मनी पर प्रहार करने के लिए 1000 के नोट बंद होंगे जबकि 500 के नोट बदले जाएंगे।
पीएम ने 1000 और 500 रुपये के मौजूदा करंसी नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा था कि 500 और 1000 रुपये के करैंसी नोट कानूनी रूप से मान्य नहीं रहेंगे।
पीएम मोदी ने इस बैन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम जाली नोटों और करप्शन के खिलाफ जो जंग लड़ रहे हैं, इससे उस लड़ाई को ताकत मिलेगी।
इस फैसले के बाद जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। 70 लोगों की मौत की नोटबैन के फैसले के बाद हो चुकी है, जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर संबंध नोटबंदी से है।












Click it and Unblock the Notifications