Govinda Net Worth: बॉलीवुड के 'हीरो नं. 1' फिर बनेंगे ‘नेताजी’, सालों से नहीं की फिल्में, कैसे चलता है घर?

बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा ने एक बार फिर से राजनीति में एंट्री मारी है। वे गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए। ऐसी चर्चा है कि उन्हें मुंबई उत्तर पश्चिम में शिव सेना के उद्धव गुट के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के खिलाफ मैदान में उतारा जा सकता है।

गुरुवार को औपचारिक रूप से शिवसेना में शामिल होने के बाद गोविंदा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह 14 साल के 'जंगल' के बाद सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं। आपको बता दें कि गोविंदा इससे पहले 2004 कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुके हैं। गोविंदा ने मुंबई नॉर्थ से बीजेपी के राम नाइक को हराया था।

Govinda Net Worth

हालांकि, बाद में गोविंदा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए राजनीति छोड़ दी थी। गोविंदा ने अपने करियर में 165 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वे अपनी एक्टिंग के साथ-साथ उनके डांसिंग मूव्स के लिए काफी लोकप्रिय रहे हैं।

एक वक्त में गोविंदा बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे। गोविंदा ने फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाए पैसों को खूब बढ़िया इस्तेमाल भी किया है। यही वजह है कि सालों से फिल्मों में न दिखने वाले गोविंदा हर साल करोड़ों रुपये कमाते हैं।

गोविंदा ने प्रोपर्टी में काफी निवेश किया है। गोविंदा के पास मुंबई और उसके आसपास के इलाके में 3 बंगले हैं। इनमें एक बंगला मड आइलैंड पर है और एक बंगला मुंबई के पॉश एरिया जुहू में हैं, जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बंगले की कीमत 16 करोड़ रुपये बताई गई है।

इनके अलावा गोविंदा ने रियल स्टेट की कई प्रोपर्टी में भी इनवेस्ट किया है। गोविंदा का कार कलेक्शन भी बहुत लाजवाब है। उनके पास फोर्ड एंडेवर और मित्सुबिशी लांसर समेत कई और लग्जरी गाड़िया हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक गोविंदा हर साल करीब 16 करोड़ रुपए कमाते हैं।

गोविंदा रियलिटी शो से भी वे अच्छी कमाई करते हैं। एक्टर एक रियलिटी शो में जाने के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा की कुल संपत्ति करीब 170 करोड़ रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+