गोविंद सिंह ने अनंत हेगड़े पर किया पलटवार, बोले- उनके माता-पिता का डीएनए लेकर उनकी जाति पता की जाए
नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े पर राहुल गांधी की जाति को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि हेगड़े की जाति का पता करने के लिए उनके माता-पिता का टेस्ट किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने राहुल गांधी की जाति को लेकर सोमवार को विवादित टिप्पणी की थी। हेगड़े ने यह बयान कर्नाटक के भटकल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने राजीव और राहुल के गांधी होने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर मुस्लिम बाप और विदेशी ईसाई मां का बेटा आखिर कैसे ब्राह्मण का बेटा हो सकता है।
'हेगड़े की जाति की जांच की जाए'
मध्यप्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि हेगड़े जी की मां और पिताजी का डीएनए लीजिए। जांच की जाए कि उनकी जात क्या है। इस तरह के शब्द बोलकर किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाना, ऐसे लोगों की बात नहीं करनी चाहिए। गौरतलब है कि अनंत कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय वायुसेना की की गई एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक उड़ाया था।

डीएनए पर खड़ा किया सवाल
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि राजीव गांधी की पहचान करने के लिए राहुल गांधी का डीएनए लेने की बात हुई लेकिन सोनिया ने ऐसा करने से मना कर दिया और प्रियंका गांधी का डीएनए टेस्ट कराया गया। ऐसे में सच क्या है इसकी सबको जानकारी मिलनी चाहिए। ऐसे लोग हमसे सबूत मांग रहे हैं, इन लोगों की हैसियत क्या है जो ये लोग हमसे सबूत मांगे। यह पहला मौक नहीं है जब हेगड़े ने इस तरह का विवादित बयान दिया है, इससे पहले भी वह इस तरह का बयान दे चुके हैं।

'राहुल को अपने धर्म के बारे में नहीं पता'
गौरतलब है कि जनवरी में हेगड़े ने कहा था कि राहुल गांधी को अपने धर्म के बारे में कुछ नहीं पता है। देखो वो कैसे झूठ बोलते हैं? हेगड़े ने राहुल गांधी को मिश्रित नस्ल का बताया था। जनवरी माह में हेगड़े ने कहा था कि मुस्लिम पिता का और ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा था कि उन्हें धर्म की समझ नहीं है, वह कितना झूठ बोलते हैं, पिता मुस्लिम थे, मां ईसाई हैं, लेकिन बेटा ब्राह्मण। उन्होंने कहा था कि आप किसी भी प्रयोगशाला में ऐसी मिश्रित नस्ल नहीं बना सकता हूं, यह सिर्फ कांग्रेस की प्रयोगशाला में ही उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications