Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा से गवर्नर आरएन रवि का वॉक आउट, अभिभाषण को लेकर गहराया विवाद
तमिलनाडु विधानसभा में सरकार और राज्यभवन के बीच उस वक्त विवाद गहरा गया है। सोमवार स्तिथि ऐसी बन गई कि राज्यपाल आरएन रवि ने सदन का बहिष्कार कर दिया।

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार और राज्यपाल आरएन रवि के बीच विवाद गहराता गया है। सोमवार को विधानसभा के सदन में एक अजीब स्थिति देखी गई। जब आरएन रवि पर विधानसभा की मर्यादा के पूरी तरह से खिलाफ जाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने सदन ने वॉक आउट कर लिया।
सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा में स्टालिन सरकार की ओर से राज्यपाल के मूल अभिभाषण को रिकॉर्ड पर लेने का प्रस्ताव पास किया। इसमें गवर्नर के अभिभाषण से उस अंश को हटाने को कहा गया जो स्टालिन सरकार द्वारा तैयार अभिभाषण में छूट गए थे। इस प्रस्ताव के बाद राज्यपाल ने सदन का बहिष्कार कर दिया। वे बाहर चले गए।
सदन में नारेबाजी
तमिलनाडु सरकार में शामिल द्रमुक के सहयोगी दलों के विधायकों ने सदन में नारेबाजी भी की। राज्यपाल आरएन रवि के अभिभाषण की शुरुआत होते ही विधायकों ने 'तमिलनाडु वाझगवे' (तमिलनाडु अमर रहे) और 'एंगल नाडु तमिलनाडु' (हमारी भूमि है) के नारे लगाए।
क्या है विवाद?
दरअसल, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा सत्र के दौरान अपने अभिभाषण में से कुछ हिस्सों को छोड़ दिया। अभिभाषण के छोड़े गए अंश 'द्रविड़ियन मॉडल' भी शामिल था। इसके अलावा भी कई बातों ऐसी थी जिनका जिक्र स्टालिन सरकार द्वारा तैयार राज्यपाल के अभिभाषण में किया गया था। सरकार द्वारा तैयार भाषण के अंश को छोड़ने पर सीएम स्टालिन ने खेद जताया था। जिसके बाद गवर्नर के मूल भाषण को रिकॉर्ड पर लेने के प्रस्ताव लाया गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications