Rajasthan Political Crisis: गहलोत के मंत्री ने कहा- गवर्नर बीजेपी कार्यकर्ता नहीं, सूबे के मुखिया हैं

जयपुर। राजस्थान में सियासी संकट जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। गहलोत के समर्थक राजभवन का घेराव कर रहे हैं। राजस्‍थान सरकार के मंत्री ने राजभवन घेरो वाले बयान पर मुख्यमंत्री की तरफ से सफाई देते हुए कहा कि यदि राजभवन पर एक भी पत्थर फेंका जाएगा तो गहलोत सबसे पहले उसका सामना करेंगे, कैबिनेट उसका सामना करेगी। राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, 'राज्यपाल कलराज मिश्र भाजपा कार्यकर्ता नहीं हैं वे राजस्थान सरकार के मुखिया हैं।

Rajasthan Political Crisis: गहलोत के मंत्री ने कहा- गवर्नर बीजेपी कार्यकर्ता नहीं, सूबे के मुखिया हैं

यह हमारा नैतिक और कानूनी अधिकार है कि हम अपनी समस्याओं को बताने के लिए मुखिया के घर जाएं, उनसे कानून की रक्षा करने और हमारे अधिकारों की मांग करने का अनुरोध करें।' मुख्यमंत्री के बयान पर सफाई देते हुए परिवहन मंत्री खाचरियावास ने कहा, 'मुख्यमंत्री ने कहा था कि लोग राजभवन आएंगे। इसका मतलब यह नहीं है कि लोग अंदर जाएंगे। यदि राज्यपाल पर एक भी पत्थर फेंका जाएगा तो सबसे पहले खुद गहलोत इसका सामने करेंगे, राजस्थान कैबिनेट इसका सामना करेगी, राजस्थान की पुलिस इसका सामना करेगी।'

आपको बता दें कि इससे पहले खाचरियावास ने कहा था कि नंबर गेम हमारे पास है, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने इनकम टैक्स से जो छापे डलवाए हैं, उससे साफ है कि राजस्थान सरकार को गिराने का षडयंत्र हुआ। राजस्थान की जनता किसी भी कीमत पर बीजेपी को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जो विधायक कहीं भी रुके हैं उन्हें वापस आ जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+