मोदी मंत्रीमंडल विस्तार से पहले कई राज्यों में बदले गए गवर्नर, थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल
नई दिल्ली, जुलाई 6। मोदी कैबिनेट में विस्तार की खबरों के बीच कई राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। इनमें कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। सरकार के इस फैसले के बाद ये तय माना जा रहा है कि मोदी मंत्रीमंडल में अगले 1-2 दिनों के अंदर विस्तार किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि वो अभी तक मोदी सरकार में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे थे। थावरचंद गहलोत कर्नाटक में वाजूभाई वाला की जगह पद्भार संभालेंगे।
Recommended Video

8 प्रदेशों के बदले गए राज्यपाल
- आपको बता दें कि कर्नाटक के अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा, झारखंड और गोवा समेत 8 प्रदेशों के राज्यपाल बदले गए हैं। आपको बता दें कि मोदी मंत्रीमंडल में विस्तार की खबरों के बीच राज्यपालों को बदल जाना ये साबित करता है कि अगले 1-2 दिनों के अंदर मंत्रीमंडल विस्तार होने की संभावाना है।
- कर्नाटक के अलावा हरियाणा के राज्यपाल को भी बदला गया है। अभी तक हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्या थे, अब उनकी जगह बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बंडारू दत्तात्रेय अभी तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
- इसके अलावा रमेश बैंस को झारखंड, मंगूभाई छगनभाई को मध्य प्रदेश और सत्यदेव नारायण को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है।
President appoints Thaawarchand Gehlot as Governor of Karnataka, Hari Babu Kambhampati as Governor of Mizoram, Mangubhai Chhaganbhai Patel as Governor of Madhya Pradesh, and Rajendra Vishwanath Arlekar as Governor of Himachal Pradesh pic.twitter.com/ZA1GrFrgLV
— ANI (@ANI) July 6, 2021
राज्यपाल की नियुक्ति में थावरचंद गहलोत बड़ा नाम
राज्यपाल की नई नियुक्तियों में सबसे बड़ा चेहरा थावरचंद गहलोत का है, जो कैबिनेट मंत्री थे। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें मंत्रीमंडल से बाहर कर उन्हें कर्नाटक भेजा जा सकता है। उनको मंत्रीमंडल से बाहर भेजने के बाद ये तय हो गया है कि मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। मध्य प्रदेश के अलावा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार से ने चेहरों को मंत्रीमंडल में शामिल करने की कवायद मोदी सरकार में चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications