केरल सीएम विजयन को गर्वनर आरिफ मोहम्मद की खुली चुनौती, बोले- एक भी सबूत दिखा दो तो दे दूंगा इस्तीफा
केरल सीएम विजयन को गर्वनर आरिफ मोहम्मद की खुली चुनौती, बोले- एक भी सबूत दिखा दो तो दे दूंगा इस्तीफा
Kerala Governor Arif Mohammad Khan:केरल में लंबे समय से मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और यहां के गर्वनर के बीच तनातनी चल रही है। वहीं केरल सीएम ने अब केरल गर्वनर आरिफ मोहम्मद पर विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति में राजनीतिक हस्तक्षेप करने का अरोप लगाया है। जिसके बाद गुरुवार को केरल के राज्यपाल आरिफ आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को खुली चुनौती दे डाली।
Recommended Video

सीएम एक भी उदाहरण दिखा सकते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे
आरिफ आरिफ मोहम्मद खान ने केरल सीएम विजयन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके द्वारा किसी भी कार्य में राजनीतिक हस्तक्षेप का एक भी सबूत अगर सीएम पेश कर देते हैं तो मैं तुरंत गर्वनर पद से इस्तीफा दे दूंगा। राज्यपाल ने कहा कि अगर सीएम एक भी उदाहरण दिखा सकते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे।
सीएम ने गर्वनर पर लगाया था ये आरोप
इस चुनौती देते हुए केरल के राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति में सीएम पिनाराई विजयन के राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप को खारिज कर किया है।
तो मैं इस्तीफा दे दूंगा
आरिफ मोहम्मद ने कहा "वे बार-बार कह रहे हैं कि मैं आरएसएस के लोगों को लाने के लिए ऐसा कर रहा हूं। अगर मैंने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए , आरएसएस का या किसी भी व्यक्ति को नामित किया है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। अगर वह इसे साबित नहीं कर पाए तो क्या वह (सीएम विजयन) इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं?












Click it and Unblock the Notifications