सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो रिलीज नहीं करेगी सरकार
नई दिल्ली। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की मीटिंग की अध्यक्षता की है। इस वीडियो में सरकार ने फैसला किया है कि सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो हरगिज नहीं करेगी। आपको बता दें कि 28 और 29 अक्टूबर को एलओसी पार मौजूद आतंकी कैंपों पर इंडियन आर्मी की स्पेशल फोर्सेज ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था।

केजरीवाल ने मांगे सुबूत
उस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक हफ्ते के अंदर दूसरा मौका था जब पीएम मोदी ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी। सरकार का मानना है कि उसे सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर किसी का कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।
दरअसल मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार के रवैये पर सवाल उठाए थे। केजरीवाल ने कहा था कि पाक की ओर से इस सर्जिकल स्ट्राइक को नकारने के बाद सरकार के पास जो भी सुबूत हैं उन्हें सार्वजनिक करना होगा।
सरकार के मंत्रियों ने देखा वीडियो
इंडियन आर्मी की ओर से इस सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सरकार को सौंपा गया था। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि जल्द ही इसका वीडियो सामने आएगा।
सरकार के कुछ मंत्रियों और सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञों को यह वीडियो दिखाया जा चुका है। दूसरी ओर पाकिस्तान भी इस सर्जिकल स्ट्राइक से साफ इंकार कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications