सीबीआई वैधता मसले की जांच शीघ्र होगी: प्रधानमंत्री

उन्होंने कहा, "इस तरह के मसले पर देश की सर्वोच्च अदालत को भी बिना संदेह के विचार करना चाहिए।" मनमोहन सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार सीबीआई की वैधता स्थापित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी और इसके अतीत और भविष्य को सुरक्षित करेगी।
गौर हो कि गुवाहाटी हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह सीबीआई की कानूनी वैधता पर सवाल उठाये थे और कहा था कि यह असंवैधानिक संस्था है। जिस पर केंद्र सरकार ने तुरंत हरकत में आकर सुप्रीम कोर्ट में निर्णय के समीक्षा की याचिका दाखिल की थी, जिस पर 6 दिसम्बर को सुनवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications