पटेल पर फिल्म के प्रस्ताव को मंजूरी देगी सरकार : मनीष तिवारी

संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए तिवारी ने कहा कि लोगों को प्रेरणा देने वाली और देश के इतिहास में दस्तावेज बनने वाली फिल्म को प्रोत्साहन देने का दायित्व राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और फिल्म डिवीजन का है। तिवारी ने कहा, "लोग प्रस्ताव लेकर आते हैं और ये दोनों संस्थाएं ब्योरे की जांच करने के बाद अपनी भूमिका निभाती हैं।"
तिवारी ने कहा, "यदि कोई प्रस्ताव आता है तो हम न केवल उसे मंजूरी देंगे, बल्कि आवश्यक योगदान भी देंगे।"












Click it and Unblock the Notifications