आपके अकाउंट को आधार से वेरिफाई करने की जल्‍दी में है क्‍यों सरकार, समझें पूरा गणित

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देशभर के बैंक खातों को आधार से जोड़ने का आदेश दे दिया है। सभी को अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करवाना जरूरी है। देश के लगभग 75 करोड़ बैंक खातों को आधार से जोड़ लिया गया है, जबकि अभी भी 48 करोड़ खाते आधार से जोड़ने बाकी है। सरकार इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द खत्म करना चाहती है, ताकि गरीबों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।

 Government ups ante on linking Aadhaar to bank accounts
दरअसल सरकार बैंक खातों को आधार से लिंक करवाकर यूनिवर्सल बेसिक स्कीम पेमेंट को लागू करना चाहती है। इसके लिए आधार नंबरों को बैंक खातों से जोड़ना आवश्यक है। इसके साथ ही आरबीआई ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आधार को बैंक खातों से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार आदार लिंकिंग के जरिए यूनिवर्सल सोशल सिक्यॉरिटी स्कीम को लागू करना चाहती है, जिसकी मदद से गरीब तबके को मदद पहुंच सके।

इसी उद्देश्य के साथ केंद्र ने देश के 1 अरब बैंक खातों को आधार से लिंक करने का लक्ष्य रखा है। इसमें 75 प्रतिशत सफलता हासिल हो चुकी है। बाकी खातों को लिंक करवाने के लिए सरकार ने डेडलाइन जारी कर दी है। अगर तय तारीख के अंदर इन खातों को आधार से लिंक नहीं करवाया जाता है तो बैंक उन बैंक खातों को फ्रिज कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+