आम आदमी पार्टी को मिले विदेशी फंड की जांच होगी: सुशील शिंदे

Sushil Kumar Shinde
नई दिल्‍ली। भारत के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को मिलने वाले विदेशी चंदे की हम जांच करेंगे। हमें जानकारी मिली है कि 'आप' को गलत तरीके से पैसा दिया जा रहा है। शिंदे के पहले मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने भी केजरीवाल की पार्टी को गलत ढंग से चंदा मिलने की बात कही थी।

गौर हो कि दिल्‍ली में अरविंद केजरीवाल की पार्टी सत्‍ता बनाने का दावा कर रही है और कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों पर भ्रष्‍ट होने का आरोप लगा रही है। आम आदमी पार्टी को अब तक कुल मिलाकर 18.92 करोड़ का चंदा मिल चुका है, जिसमें से पांच करोड़ विदेशी फंड के रूप में मिला है।

केजरीवाल ने गृहमंत्री को जवाब देते हुए कहा है कि वह जांच के लिए तैयार हैं, कांग्रेस सारी जांच प्रक्रिया 48 घंटे में पूरी करे। केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ये भी बताये कि उसके पास 2000 करोड़ रूपये का चंदा कहां से आया। 'हम तो जांच के लिए तैयार हैं, अब वह खुद को मिलने वाले चंदे के बारे में भी जानकारी दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+