लंदन में बनेगा अंबेडकर स्मारक
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सरकार लंदन में संविधान निर्माता डा. बी.आर. अंबेडकर के उस मकान को खरीदेगी,जिसमें वे अपनी पढ़ाई के दौरान रहते थे। वहां पर भी उनका स्मारक बनाया जा सकता है। महाराष्ट्र सरकार पहले ही इस संपत्ति के अधिग्रहण का निर्णय ले चुकी है और इस संपत्ति की खरीद के लिए सोलिसिटर की नियुक्ति की भी है।
विचार-विमर्श जारी
भारत सरकार ने इस संपत्ति को खरीदने के विषय पर महाराष्ट्र सरकार से विचार-विमर्श किया है और इस बारे में अंतिम निर्णय शीघ्र लिया जाएगा। बता दें कि डा. अंबेडकर के राजधानी स्थित निवास को उनके स्मारक के रूप में तब्दील किया जा चुका है। ये स्मारक अलीपुर रोड़ पर हैं।
बाबा साहब ने अपने अंतिम दिन इसी 26 अलीपुर रोड के बंगले में गुजारे थे। तब उनके साथ उनकी पत्नी सविता जी भी रहती थीं। उस दौर में उन्होंने कई किताबों पर गहन अध्ययन किया।
लोकसभा में बताया
बाबा साहब के लंदन स्थित आवास को लेने के संबंध में जानकारी लोकसभा में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री विजय सांपला ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। राजधानी में वाल्मिकी समाज से जुड़े हुए डा. ओ.पी.शुक्ल ने कहा कि मोदी सरकार का ये बेहद सराहनीय कदम है। कायदे से बाबा साहब के लंदन स्थित घर को पहले ही खरीद लिया जाना चाहिए













Click it and Unblock the Notifications