नीलाम होगा माल्या का पर्सनल जेट, रद्द होगा पासपोर्ट?
नई दिल्ली। बैंकों के 9000 करोड़ के कर्जदार कारोबारी विजय माल्या के लिए आने वाले दिन मुसीबत भरे हो सकते हैं क्योंकि सरकार उनकी चीजों की नीलामी कर सकती है।
ऐसी खबर है कि सरकार ने माल्या से निपटने के लिए उनकी प्रापर्टी को नीलाम करने का मन बना लिया है जिसमें उनका पर्सनल एयरबस ACJ 319 भी हो सकता है।
माल्या के पर्सनल जेट की कीमत 600 करोड़ रूपये
यही नहीं अगर माल्या ईडी के सामने मुक्कमल तारीख को पेश नहीं होते हैं तो उनका सरकार पासपोर्ट भी रद्द कर सकती है। अगर माल्या नहीं आते हैं तो सरकार उनकी चीजों की नीलामी मई में करवा सकती है। उनके पर्सनल जेट की कीमत करीब 600 करोड़ के आस-पास बतायी जा रही है। फिलहाल देखते हैं कि माल्या इन चीजों का क्या जवाब देते हैं?













Click it and Unblock the Notifications