CBSE छात्रों के लिए शुूरू हुई 10वीं की बोर्ड परीक्षा, 2017-18 सत्र से लागू होगा फैसला

राजस्थान के शिक्षा मंत्री के साथ बैठक के दौरान केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने अनौपचारिक बातचीत में इस बात की जानकारी दी है।

जयपुर। सीबीएसई एक बार फिर से 10वीं के छात्रों के लिए बोर्ड की परीक्षा अनिवार्य करने जा रही है। सत्र 2017-18 से 10वीं के छात्रों को बोर्ड की परीक्षा देना होगा।

prakash

प्रकाश जावड़ेकर ने दी फैसले की जानकारी

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अनौपचारिक बातचीत में इस अहम फैसले की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सीबीएसई 10वीं के छात्रों को एक बार फिर से बोर्ड परीक्षा से गुजरना होगा।

अगले साल यानी सत्र 2017-18 से 10वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा। इस पर आखिरी फैसला लिया जा चुका है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री के साथ बैठक के दौरान केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने अनौपचारिक बातचीत में इस बात की जानकारी दी है।

10वीं में फिर से बोर्ड एग्जाम

प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि एक बार फिर से सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा होगी। अगले सत्र यानी 2017-18 से छात्रों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा।

जावड़ेकर ने बताया कि राज्य सरकारों को 5वीं और 8वीं में बोर्ड की परीक्षाएं फिर से कराने का अधिकार दिया जाएगा। इसको लेकर एक प्रस्ताव कैबिनेट के पास भेजा जाएगा और उसके बाद इस प्रस्ताव को संसद में पेश किया जाएगा।

फिलहाल कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड से करानी है या नहीं ये फैसला राज्य सरकारों को करना है। जावड़ेकर ने कहा कि मानव संसाधन मंत्रालय का पूरा फोकस स्कूल की शिक्षा गुणवत्ता को सुधारने पर है। इसमें भी खास जोर सरकारी स्कूलों पर है।

राजस्थान में शिक्षा के हालात में काफी सुधार

राजस्थान में शिक्षा के बदल रहे हालात और राज्य सरकार के उठाए गए कदम की प्रकाश जावड़ेकर ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि 25 साल पहले इसे बीमारू कहा जाता था, वहां के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने स्कूल में दाखिला लिया है। जहां उत्कर्ष आदर्श विद्यालय पंचायत स्तर पर खोले गए हैं।

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने पर काम कर रही है। हम चाहते हैं कि छात्रों की जिज्ञासा शिक्षा को लेकर ज्यादा से ज्यादा बढ़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+