कृषि अधिकारी ने 100 रुपये के नोट में मांगी घूस की रकम, गिरफ्तार
मामला सोलापुर जिले का है, जहां एक कृषि अधिकारी कथित तौर पर घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सोलापुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में एक सरकारी अधिकारी को घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस अधिकारी ने घूस की रकम 100-100 रुपये के नोट में देने के लिए कहा था।

सरकारी अधिकारी ने मांगी घूस तो हुआ गिरफ्तार
मामला सोलापुर जिले का है, जहां एक कृषि अधिकारी कथित तौर पर घूस मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 500 और 1000 रुपये के नोट बैन होने की वजह से इस अधिकारी ने घूस की रकम 100-100 रुपये के नोट में देने को कहा था।
हालांकि उसकी मंशा पूरी होती उससे पहले ही एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी अधिकारी ने स्वीकार किया है कि उसने घूस मांगने वाले शख्स से किसी काम के बदले में 2500 रुपये की घूस की मांग की थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
अधिकारी पहचान बालासाहेब भीकाजी बाबर है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता दत्तात्रेय बेडगे ने अपनी शिकायत में बताया कि कृषि सेवा केंद्र प्रस्ताव को लेकर घूस की मांग की थी।
अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 100 रुपये के 25 नोट लाने के लिए कहा था। उसने ये भी बताया कि 500 और 1000 के नोट नहीं चल रहे हैं ऐसे में मुझे 100-100 के नोट ही दिया जाए।
फिलहाल आरोपी अधिकारी के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट की धारा 7, 13(1) और 13(2) के तहत सोलापुर के मोहोल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है।












Click it and Unblock the Notifications