राम मंदिर ट्रस्ट के लिए केंद्र सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट से बुधवार को राम मंदिर ट्रस्ट को मंजूरी मिल गई है। संसद में पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। मंदिर के निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट को लेकर केंद्र सरकार ने आज ही गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया। राम मंदिर के लिए जिस ट्रस्ट को बनाया गया है। उसका नाम 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' रखा गया है।

Recommended Video
भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र' ट्रस्ट की स्थापना से संबंधित राजपात्र अधिसूचना जारी कर दी है। ट्रस्ट का नाम 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र' रखा गया है। ट्रस्ट को आर-20, ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 नई दिल्ली, 110048 के पते पर रजिस्टर्ड कराया गया है। बता दें कि अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज ही संसद में पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने वाले ट्रस्ट का ऐलान किया था।
संसद सत्र के पांचवें दिन बुधवार को पीएम मोदी ने कहा,'आज मैं बहुत ही अहम मुद्दे पर एक जानकारी देने के लिए उपस्थित हुआ हूं। यह विषय करोड़ों देशवासियों की तरह मेरे हृदय के लिए भी करीब है। यह विषय श्रीराम जन्मभूमि से जुड़ा हुआ है। यह विषय अयोध्या में श्रीराम जन्मस्थली पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण से जुड़ा हुआ है। पीएम मोदी ने सदन में कहा कि, '9 नवंबर 2019 को मैं करतापुर साहिब कॉरिडोर के उद्घाटन हेतु पंजाब में था। उस दिन दिव्य वातावरण में मुझे देश की सर्वोच्च अदालत द्वारा राम जन्मभूमि को लेकर फैसले के बारे में पता चला था।
उन्होंने आगे कहा कि आज मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि आज सुबह हुई कैबिनेट की बैठक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मेरी सरकार ने कोर्ट के आदेशानुसार, श्रीरामजन्मस्थली पर भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए एक वृहत योजना तैयार की है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, भगवान राम के मंदिर ट्रस्ट का नाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा।












Click it and Unblock the Notifications