BIMSTEC के नेता पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल-MEA

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 30 मई को राष्ट्रपति भवन में होगा। मोदी लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। इसके अलावा पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई पड़ोसी देश और नेता शामिल होंगे।

Government of India invites BIMSTEC member to attend PM Modi oath taking ceremony says MEA

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने BIMSTEC के सभी सदस्यों को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में समारोह में आमंत्रित किया है। ये सरकार की पड़ोसी देशों के नीति पर केंद्रित है। BIMSTEC के सदस्य देश बांग्लादेश. म्यामांर, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल, भूटान और भारत है। भारत की तरफ से कजाकिस्तान के राष्ट्पति जो शंघाई सहयोग संगठन के वर्तमान अध्यक्ष हैं और मॉरीशस के प्रधानमंत्री को भी निमंत्रण दिया गया है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री इस साल प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि थे।

साल 2014 में नवाज आए थे

साल 2014 में जब मोदी ने पहली बार शपथ ली थी,तब SAARC(सार्क) देशों को आमंत्रित किया गया था। पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। हालांकि इस पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को निमंत्रण भेजने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। पुलवामा हमले और बाद में भारतीय वाय़ुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+