एक ही अधिकारी बनेगा तीनों सेनाओं का प्रमुख, सरकार ने उठाए कदम

indian army,indian navy,indian air force,narendra modi,bjp,india,भारतीय सेना,भारतीय नौसेना,भारतीय वायुसेना,नरेंद्र मोदी,भाजपा,भारत

नई दिल्ली। फिलहाल हमारी तीनों सेनाओं, भारतीय थल सेना,भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के अलग-अलग प्रमुख हैं लेकिन संभव है कि आगे के कुछ दिनों में यह व्यवस्था खत्म हो जाए। बताया जा रहा है कि थल, वायु और नौसेना की पूरी शक्ति का कंट्रोल एक सैन्य जनरल के पास हो सकता है। सरकार ने इस ओर कदम भी बढ़ा दिए हैं। इसके तहत तीनों सेनाओं का संचालन नियंत्रण एक ही थ्री स्टार अधिकारी के अधीन हो सकता है। इसके अंतर्गत जनरल के अधिकार में तीनों सेनाओं की संख्या समेत कुल संपत्ति होगी। सूत्रों के अनुसार सरकार की ओर से ज्वाइंट ऑर्गनाइजेशंस एंड इस्टाब्लिसमेंट से जुड़े कमांड और नियंत्रण के नियमों में संशोधन शुरू हो गया है।

यह कदम अंडमान निकोबार कमांड के लिए लागू

यह कदम अंडमान निकोबार कमांड के लिए लागू

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सरकार ने यह निश्चित करने के लिए नए नियम और ऑडर्स लाई है, जिसके अंतर्गत तीनों सेवाओं का कोई एक ही अधिकारी अन्य दो सेवाओं के कर्मियों को कमांड देने में सक्षम होगा। मौजूदा समय में तीनों सेनाएं, अलग नियमो के अंतर्गत काम करती हैं। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार अभी यह कदम अंडमान निकोबार कमांड के लिए लागू हुआ है जिसकी स्थापना साल 2001 में बतौर थिएडटर कमांड हुई थी। लेकिन तीनों सेना के अधिकार, फंड और आपसी विवाद के चलते इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो सका।

ढ़ांचे में बड़ा परिवर्तन हो सकता है

ढ़ांचे में बड़ा परिवर्तन हो सकता है

सूत्र के अनुसार हो सकता है कि बदलाव बहुत छोटा लगे लेकिन इसके माध्यम से भारतीय सेना की कार्यशैली, संस्कृति और आधारभूत ढ़ांचे में बड़ा परिवर्तन हो सकता है। भविष्य में एक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और थिएटर कमांड के लिए तीनों सेनाओं की नियमावली में बदलाव की दिशा में यह पहला कदम है। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अंडमान एवं निकोबार कमांड के नेवल कमांडर-इन-चीफ अब सीधे सेना और वायुसेना के अधिकारियों समेत अन्‍य कर्मचारियों को निर्देश दे सकेंगे।

चीन के बढ़ते हस्तक्षेप के चलते जरूरत

चीन के बढ़ते हस्तक्षेप के चलते जरूरत

सूत्रों के अनुसार हिन्द महासागर में चीन के बढ़ते हस्तक्षेप के चलते अंडमान और निकोबार कमांड में एक अप्रोच की आवश्यकता है। वहीं चीन की उत्तरी सीमा, पाकिस्तान री पश्चिमी सीमा और समुद्री इलाकों में कार्रवाई के लिए थिएटर कमांड का बनाए जाने का प्रस्‍ताव है, लेकिन फिलहाल कोई कदम नहीं उठाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+