तेल के बढ़ते दामों से सरकार चिंतित, पेट्रोलियम मंत्री 2 या 3 दिन के अंदर लेंगे फैसला: अमित शाह

नई दिल्ली। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रेस कांफ्रेस में मीडिया से कई मुद्दों पर बात की सवालों के जवाब दिए। अपनी सरकार की योजनाओं का गुणगान करते अमित शाह ने कहा कि देश के 16,859 गावों में बिजली पहुंचा दी गई गई है और ग्राम स्वराज अभियान अभियान के तहत 2018 तक सभी 19 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी। अमित शाह ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बीजेपी का एक नया प्रयोग है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी के घर में बिजली नहीं पहुंची है तो वो अपना एड्रेस रजिस्टर करवा सकता है, ताकि उसके घर तक बिजली पहुंचे। साथ ही तेल के बढ़ते दामों को लेकर अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार इसके बारे में चिंतित है और इसका समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

तेल के बढ़ते दामों पर सरकाल लेगी राहत भरा फैसला- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि तेल के बढ़ते दाम को सरकार गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री इस पर काम कर रहे और आने वाले 2 या 3 दिन के अंदर तेल के दामों पर फैसला किया जाएगा। अमित शाह ने आगे कहा कि पेट्रोलियम मंत्री तेल कंपनियों से भी बात कर रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत गैस, सौभाग्य योजना में बिजली, उजाला योजना में LED बल्ब दिया गया, 20 लाख 53 हजार 599 परिवारों को जन धन योजना में अकाउंट खुला, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 6,850 गांव में अभियान चला, कर्नाटक और बंगाल में चुनाव थे इसलिए वहां अभियान नहीं चला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+